Jharbhoomi Portal: झारभूमि झारखंड सरकार की एक ऑनलाइन पोर्टल है जो राज्य के नागरिकों को अपनी जमीन से जुड़ी सारी जानकारी घर बैठे प्राप्त करने की सुविधा देती है।
पहले जमीन की जानकारी के लिए सरकारी दफ्तरों के चक्कर लगाने पड़ते थे लेकिन अब झारभूमि पोर्टल की मदद से जमीन का नक्शा, खसरा, खतियान और रजिस्टर-2 जैसे रिकॉर्ड आसानी से ऑनलाइन देखे जा सकते हैं।
इस पोर्टल के जरिए आप अपने ज़मीन के कागज़ात देख सकते हैं साथ साथ उन्हें डाउनलोड भी कर सकते हैं जिससे ज़मीन से जुड़ी प्रक्रिया और भी पारदर्शी और आसान हो गई है।
यह सेवा खासकर उन लोगों के लिए उपयोगी है जो गांव में रहते हैं और शहर जाकर बार-बार जानकारी लेना उनके लिए संभव नहीं होता।
आइये झारभूमि पोर्टल के बारे में विस्तार से जान लेते है।
Jharbhoomi क्या है
झारभूमि झारखंड राज्य सरकार द्वारा शुरू किया गया एक डिजिटली पोर्टल है जिसकी मदद से लोग अपने ज़मीन के दस्तावेज़ जैसे खतियान, खेसरा, रजिस्टर-2 और नक्शा ऑनलाइन देख सकते हैं।
यह पोर्टल राजस्व, निबंधन और भूमि सुधार विभाग द्वारा संचालित किया जाता है। इसकी सबसे खास बात यह है कि अब आम लोग भी बिना किसी सरकारी दफ्तर गए अपनी ज़मीन का सारा विवरण कुछ ही मिनटों में निकाल सकते हैं।
Jharbhoomi Naksha क्या है
झारभूमि नक्शा एक विशेष सुविधा है जिससे आप अपनी जमीन का नक्शा ऑनलाइन देख और डाउनलोड कर सकते हैं।
इसके लिए आपको पोर्टल पर जाकर जिला, अंचल, हल्का, और प्लॉट नंबर जैसी जानकारी भरनी होती है। Jharbhoomi naksha download करने की यह सुविधा किसानों और जमीन मालिकों के लिए बहुत फायदेमंद है।
Jharbhoomi Khatiyan क्या होता है
खतियान एक ऐसा दस्तावेज़ होता है जिसमें ज़मीन के मालिक का नाम, भूमि की स्थिति, रकबा, और प्लॉट नंबर दर्ज होता है।
झारभूमि खतियान को ऑनलाइन देखने के लिए आपको झारभूमि पोर्टल पर जाकर खतियान देखें वाले ऑप्शन पर क्लिक करना होगा। यहां से आप अपनी ज़मीन का खतियान PDF फॉर्मेट में भी डाउनलोड कर सकते हैं।
Jharbhoomi Register 2 क्या है
अब बात की जाए झारभूमि रजिस्टर 2 के बारे में तो Register 2 एक ऐसा रजिस्टर होता है जिसमें ज़मीन से जुड़ी लेन-देन, किराया और अन्य राजस्व संबंधी जानकारी दर्ज होती है।
झारभूमि रजिस्टर 2 की मदद से कोई भी व्यक्ति यह जान सकता है कि किसी ज़मीन पर कोई विवाद या बकाया तो नहीं है। यह विशेषकर खरीद-बिक्री के मामलों में बेहद जरूरी होता है।
झारभूमि पोर्टल का उपयोग कैसे करें
झारभूमि पोर्टल का इस्तेमाल करना बहुत आसान है। इसके लिए आपको इंटरनेट और मोबाइल/कंप्यूटर की जरूरत होती है।
झारभूमि पोर्टल का उपयोग करने के लिए आप नीचे दिए गए स्टेप फ़ॉलो कर सकते है।
स्टेप 1: सबसे पहले आपको jharbhoomi.jharkhand.gov.in वेबसाइट पर जाना होगा।
स्टेप 2: इसके बाद होमपेज पर आपको कई विकल्प मिलेंगे जैसे खतियान, नक्शा, रजिस्टर 2 आदि।
स्टेप 3: इसके बाद जिस सेवा की जरूरत है उसे चुनें और जिला, अंचल, हल्का, मौजा और प्लॉट नंबर भरें।
स्टेप 4: अब सारी जानकारी भरने के बाद Submit पर क्लिक करें।
स्टेप 5: अंत में इसके बाद संबंधित ज़मीन की जानकारी स्क्रीन पर आ जाएगी जिसे आप डाउनलोड या प्रिंट भी कर सकते हैं।
Jharbhoomi Naksha Download कैसे करें
झारभूमि नक्शा डाउनलोड करने के लिए आप नीचे बताये गए स्टेप फ़ॉलो करें। इसके बाद झारभूमि नक्शा आसानी से डाउनलोड हो जायेगा।
स्टेप 1: सबसे पहले आपको झारभूमि पोर्टल पर जाना होगा।
स्टेप 2: इसके बाद नक्शा देखें या Map View ऑप्शन पर क्लिक करें।
स्टेप 3: अब ज़िला, हल्का, मौजा और प्लॉट नंबर डालें।
स्टेप 4: आपके सामने उस ज़मीन का नक्शा खुल जाएगा जिसे आप डाउनलोड कर सकते हैं।
झारभूमि पोर्टल से जुड़ी सावधानियां
यदि आप जमीन से जुडी किसी भी जानकारी के लिए झारभूमि पोर्टल उपयोग कर रहे है तो आपको सबसे पहले नीचे बताई गई बातों को ध्यान में रखना होगा।
- पोर्टल पर जानकारी भरते समय सावधानी बरतें और सही जानकारी ही दर्ज करें।
- नक्शा या खतियान डाउनलोड करने से पहले जांच लें कि विवरण सही है या नहीं।
- अगर कोई गड़बड़ी मिले तो नजदीकी अंचल कार्यालय से संपर्क करें।
झारभूमि पोर्टल से क्या फायदे हैं
इस पोर्टल के फायदों की बात की जाए तो काफी सारे फायदे इस पोर्टल से आपको होने वाले है। झारभूमि पोर्टल झारखंड के लोगों के लिए जमीन से जुड़ी जानकारी को हासिल करना बहुत आसान बना देता है।
सबसे बड़ी बात यह है कि इस पोर्टल से पारदर्शिता आई है यानी अब जमीन से जुड़ी सारी जानकारी सबके लिए सार्वजनिक हो गई है। कोई भी व्यक्ति किसी भी जमीन का खतियान, नक्शा या रजिस्टर-2 ऑनलाइन देख सकता है जिससे धोखाधड़ी की संभावना कम हो जाती है।
दूसरा बड़ा फायदा यह है कि अब जमीन की जानकारी लेने के लिए सरकारी दफ्तरों के चक्कर नहीं लगाने पड़ते जिससे समय और मेहनत दोनों की बचत होती है।
इसके अलावा यह पोर्टल कानूनी रूप से भी सुरक्षा देता है क्योंकि आप किसी भी जमीन को खरीदने से पहले उसकी स्थिति, मालिकाना हक और रिकॉर्ड की जांच कर सकते हैं। इससे बाद में विवाद होने की संभावना घट जाती है।
सबसे खास बात यह है कि यह पोर्टल किसानों के लिए बहुत फायदेमंद है क्योंकि उन्हें बैंक से ऋण लेने में ज़मीन से जुड़े दस्तावेज़ों की ज़रूरत होती है जो अब वे खुद ऑनलाइन निकाल सकते हैं।
कुल मिलाकर झारभूमि पोर्टल ने ज़मीन से जुड़े सारे कामकाज को पारदर्शी, आसान और सुरक्षित बना दिया है।
निष्कर्ष
झारभूमि पोर्टल ने झारखंड के ज़मीन मालिकों और किसानों के लिए ज़मीन संबंधी कामकाज को आसान बना दिया है।
अब jharbhoomi register 2, jharbhoomi khatiyan और jharbhoomi naksha download जैसे कार्य मिनटों में हो सकते हैं। अगर आपने अब तक इसका इस्तेमाल नहीं किया है तो एक बार जरूर ट्राई करें।
FAQ (अक्सर पूछे जाने वाले सवाल)
प्रश्न 1: झारभूमि पोर्टल क्या है?
उत्तर: झारभूमि झारखंड सरकार का एक ऑनलाइन पोर्टल है जिससे राज्य के नागरिक अपनी ज़मीन की जानकारी जैसे खतियान, नक्शा, रजिस्टर-2 आदि घर बैठे देख सकते हैं।
प्रश्न 2: झारभूमि नक्शा कैसे देखें और डाउनलोड करें?
उत्तर: पोर्टल पर जाकर ‘नक्शा देखें’ विकल्प चुनें, जिला, हल्का, मौजा और प्लॉट नंबर भरें और फिर नक्शा डाउनलोड करें।
प्रश्न 3: झारभूमि रजिस्टर 2 क्या होता है?
उत्तर: यह ज़मीन से जुड़ी लेनदेन और राजस्व विवरण से जुड़ा दस्तावेज़ होता है जो ज़मीन की वैधता जांचने में मदद करता है।
प्रश्न 4: झारभूमि खतियान कैसे निकालें?
उत्तर: पोर्टल पर ‘खतियान देखें’ विकल्प चुनकर जिला, अंचल, और प्लॉट जानकारी भरें, फिर PDF फॉर्मेट में खतियान देख या डाउनलोड करें।