Bihar Bhumi Portal: बिहार भूमि खाता खेसरा, जमाबंदी नंबर, रिकॉर्ड और नक्शा कैसे देखें

Bihar Bhumi Portal: अगर आप बिहार के निवासी हैं और अपनी जमीन से जुड़ी कोई जानकारी घर बैठे पाना चाहते हैं तो अब आपके लिए खुशखबरी है। 

बिहार सरकार ने एक ऐसा ऑनलाइन प्लेटफॉर्म तैयार किया है जहां से आप अपनी जमीन का पूरा रिकॉर्ड, नक्शा, खाता-खेसरा और रजिस्ट्रेशन की जानकारी बहुत ही आसानी से देख सकते हैं। जिसे Bihar Bhumi Portal के नाम से लॉन्च किया गया है।

वैसे पहले जमीन से जुडी जानकारी के लिए हमे सरकारी ऑफिस आदि के चक्कर काटने पड़ते थे। इसके अलावा कई बार तो लंबी लंबी लाइन में लगकर काफी परेशान भी होना पड़ता था। लेकिन अब ऑफलाइन का चक्कर गया। अब बिहार निवासी अपने जमीन से जुडी हर एक जानकारी Bihar Bhumi Portal के माध्यम से घर बैठे चेक कर पाएगे।

यदि आप अभी तक बिहार भूमि पोर्टल के बारे में नही जानते है तो इस आर्टिकल को पूरा पढ़े। हमने इस आर्टिकल में Bihar Bhumi Portal के बारे में डिटेल्स में जानकारी दी है।

Bihar Bhumi Portal Overivew

जानकारीविवरण
पोर्टल का नामBihar Bhumi
उद्देश्यज़मीन से जुड़ी जानकारी ऑनलाइन देना
वेबसाइट लिंकbiharbhumi.bihar.gov.in
मुख्य सेवाएंखाता-खेसरा, नक्शा, रजिस्ट्रेशन जानकारी
उपयोगकर्ताबिहार के नागरिक

आइये बिहार भूमि पोर्टल के बारे में थोडा विस्तार से जान लेते है।

बिहार भूमि पोर्टल क्या है?

Bihar Bhumi Portal बिहार सरकार के राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग की एक डिजिटल सेवा है। यह पोर्टल आम जनता को उनकी जमीन से जुड़ी हर तरह की जानकारी ऑनलाइन उपलब्ध कराने के लिए शुरू किया गया है। इसका मुख्य उद्देश्य पारदर्शिता लाना, भ्रष्टाचार रोकना और लोगों का समय बचाना है।

इस पोर्टल की मदद से आप अपने खाता और खेसरा नंबर देख सकते हैं और जमीन का नक्शा (Bihar Bhumi Naksha) भी देख सकते हैं। इसके अलावा जमाबंदी रजिस्टर की जानकारी निकाल सकते हैं साथ साथ जमीन का रजिस्ट्रेशन डिटेल चेक कर सकते हैं। 

सबसे ख़ास बात यह है की आप इस पोर्टल के माध्यम से दाखिल-खारिज की स्थिति भी जान सकते हैं

बिहार भूमि पोर्टल का इस्तेमाल कैसे करें

Bihar Bhumi का इस्तेमाल करना काफी आसान है। आप आसानी से इस पोर्टल का उपयोग कर सकते है। Bihar Bhumi Portal इस्तेमाल करने के लिए आप नीचे बताये गए कुछ स्टेप फ़ॉलो कर सकते है।

स्टेप 1: सबसे पहले आपको Bihar Bhumi की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा।

स्टेप 2: इसके बाद वहां जाकर आप Apna Khata या”View Jamabandi Register जैसे ऑप्शन चुन सकते हैं।

स्टेप 3: अब आपको स्क्रीन पर जिला (District) वाले ऑप्शन का चुनाव करना है।

स्टेप 4: इसके बाद अंचल (Anchal) और मौजा (Mouza) का चयन करते हुए आगे बढे।

स्टेप 5: इतना हो जाने के बाद फिर आप या तो खाता नंबर, खेसरा नंबर या जमीन मालिक के नाम से सर्च कर सकते हैं।

इतना करते है अब आपको आपकी जमीन से जुड़ी सारी जानकारी दिख जाएगी। इसके बाद आप उसका प्रिंट भी निकाल सकते हैं।

Bihar Bhumi Jankari: खाता और खेसरा कैसे खोजें

अगर आपको अपना खाता या खेसरा नंबर नहीं पता है तो भी चिंता करने की कोई बात नहीं है। पोर्टल पर आप जमीन मालिक के नाम से भी सर्च कर सकते हैं।

खाता-खेसरा नंबर से आप यह पता कर सकते हैं कि कौन-सी जमीन किसके नाम है उसका क्षेत्रफल कितना है और उसमें कोई परिवर्तन हुआ है या नहीं। आप सिर्फ मालिक के नाम से Bihar Bhumi Jankari प्राप्त कर सकते है।

Bihar Bhumi Map यानी भूमि नक्शा कैसे देखें

Bihar Bhumi Map देखना पहले बहुत मुश्किल काम था लेकिन अब यह भी आसान हो गया है। इसके लिए बिहार सरकार ने एक अलग पोर्टल शुरू (पोर्टल लिंक) किया है।

यहां आप अपने जिले और मौजा के अनुसार नक्शा देख सकते हैं। नक्शे में आपकी जमीन को प्लॉट नंबर से दिखाया जाएगा। इससे आप यह जान सकते हैं कि आपकी जमीन किस दिशा में है आसपास कौन-कौन से प्लॉट हैं आदि प्रकार की जानकारी यही से मिल जाएगी।

Bihar Bhumi Land Record: जमीन का रिकॉर्ड कैसे देखें

कई बार हमे Bihar Bhumi Land Record देखने की भी जरूरत पड़ती है। पहले Bihar Bhumi Land Record देखने के लिए हमे सरकारी कचहरी पर विजिट करके ऑफलाइन सारा काम करना पड़ता था। 

लेकिन अब ऐसा नही है आप अपनी जमीन का रिकॉर्ड भी पोर्टल के माध्यम से आसानी से देख सकते है।

Bihar Bhumi Land Record निकालना अब एकदम सरल है। वेबसाइट पर जाकर आप कुछ जरूरी डिटेल्स डालकर यह पता लगा सकते हैं कि जमीन का असली मालिक कौन है, जमीन किसके नाम ट्रांसफर हुई है और उसकी कानूनी स्थिति क्या है।

यह जानकारी खास तौर पर उन लोगों के लिए फायदेमंद है जो जमीन खरीदने या बेचने की सोच रहे हैं। इससे फर्जीवाड़ा भी रोका जा सकता है।

Bihar Bhumi Registration Jankari: जमीन रजिस्ट्रेशन की जानकारी

अगर आपने हाल ही में कोई जमीन खरीदी है तो उसका रजिस्ट्रेशन करवाना जरूरी होता है। Bihar Bhumi Portal पर आप यह भी देख सकते हैं कि आपकी जमीन का पंजीकरण हुआ है या नहीं।

इसके लिए बिहार सरकार ने एक और पोर्टल लॉन्च (पोर्टल लिंक) किया है। यहां आप रजिस्ट्रेशन नंबर से अपने दस्तावेज की स्थिति देख सकते हैं। साथ ही अब आप ऑनलाइन अपॉइंटमेंट भी ले सकते हैं जिससे ऑफिस में लाइन नहीं लगानी पड़ेगी।

Bihar Bhumi Khata Khesra से जुड़ी कुछ महत्वपूर्ण जानकारी

खाता और खेसरा ये दो शब्द बिहार के हर जमीन मालिक ने सुने होंगे। लेकिन अभी तक अधिकतर लोग Khata Khesra के बारे में नही जानते है।

यदि बात की जाए खाता की तो यह एक तरह का खाता बही होता है जिसमें जमीन मालिक और उनकी सभी संपत्तियों की जानकारी दर्ज होती है। इसके अलावा बात की जाए खेसरा की तो यह हर एक प्लॉट का यूनिक नंबर होता है जिससे पता चलता है कि वह जमीन किसके नाम है और कहां स्थित है।

Bihar Bhumi Portal पर जाकर आप अपने खाता और खेसरा की जानकारी मिनटों में ले सकते हैं।

Bihar Bhumi App – मोबाइल पर सारी जानकारी

अब तो Bihar Bhumi की जानकारी के लिए मोबाइल ऐप भी आ चुका है। इसे आप Google Play Store से डाउनलोड कर सकते हैं। इस ऐप की मदद से आप खाता-खेसरा खोज सकते हैं, भू-नक्शा देख सकते हैं, रजिस्ट्रेशन की स्थिति पता कर सकते हैं आदि काम मोबाइल से ही एप्स के माध्यम से किया जा सकता है।

बिहार भूमि पोर्टल के फायदे

Bihar Bhumi Portal से बिहार निवासी जनता को काफी सारे फायदे हो जाते है। Bihar Bhumi Portal बिहार की जनता को कई महत्वपूर्ण सुविधाएँ प्रदान करता है। सबसे बड़ी सुविधा यह है कि अब आप घर बैठे अपने भूमि रिकॉर्ड, खाता, खेसरा और नक्शे की जानकारी मोबाइल या कंप्यूटर से प्राप्त कर सकते हैं। 

इस पोर्टल से पारदर्शिता बढ़ी है क्योंकि सभी जानकारी ऑनलाइन उपलब्ध है जिससे लोग बिना किसी बाहरी मदद के अपने जमीन की सटीक जानकारी देख सकते हैं। 

इसके अलावा यह समय और पैसे की बचत करता है क्योंकि अब दलालों की आवश्यकता नहीं और लंबी लाइनों से भी छुटकारा मिलता है। 

इसके माध्यम से कानूनी मामलों में भी सहायता मिलती है क्योंकि भूमि की असल स्थिति आसानी से जांची जा सकती है। और सबसे बड़ी बात यह सेवा 24×7 उपलब्ध है जिससे आप जब चाहें तब जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।

निष्कर्ष

तो दोस्तों अगर आप बिहार में रहते हैं और आपकी कोई जमीन है या आप जमीन खरीदने-बेचने की सोच रहे हैं तो Bihar Bhumi Portal आपके लिए बहुत ही काम की चीज है।

अब आप bihar bhumi jankari, bihar bhumi map, bihar bhumi land record, bihar bhumi registration jankari, और bihar bhumi khata khesra जैसी सभी जानकारियों को घर बैठे बिना किसी परेशानी के हासिल कर सकते हैं।

अगर यह आर्टिकल आपको उपयोगी लगा हो तो इसे अपने दोस्तों और रिश्तेदारों के साथ जरूर शेयर करें ताकि वो भी इस डिजिटल सुविधा का फायदा उठा सकें।

FAQ (अक्सर पूछे जाने वाले सवाल)

प्रश्न 1: Bihar Bhumi Portal क्या है?

उत्तर: बिहार सरकार का ऑनलाइन पोर्टल जो भूमि रिकॉर्ड, खाता, खेसरा और नक्शे से जुड़ी जानकारी प्रदान करता है।

प्रश्न 2: लॉगिन कैसे करें?

उत्तर: biharbhumi.bihar.gov.in पर जाकर अपना खाता विवरण दर्ज करें।

प्रश्न 3: क्या बिहार भूमि पोर्टल पर नक्शा देखा जा सकता है?

उत्तर: हां, पोर्टल पर अपनी भूमि का नक्शा देख सकते हैं।

प्रश्न 4: क्या बिहार भूमि रिकॉर्ड ऑनलाइन देख सकते हैं?

उत्तर: जी हां, बिहार भूमि पोर्टल पर खाता और खेसरा रिकॉर्ड आसानी से ऑनलाइन उपलब्ध हैं।

प्रश्न 5: बिहार भूमि पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन कैसे करें?

उत्तर: पोर्टल पर अपना खाता बनाकर जरूरी दस्तावेज अपलोड करके कर सकते है।

Photo of author
My name is Jitendra Saini, I'm a blogger since 2019. I'm a expert Writer and Researcher in various fields like Govt Jobs, Govt Schemes, Trending aspects of society, Finance, Development, etc.. I have worked on so many websites as a Content writer like NaukriHelp, Appno rojgar, Rojgar Bulletin etc. I always try to Deliver best and true information to my Audience.

Leave a Comment