Farmer Registry UP: उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा शुरू की गई Farmer Registry UP एक विशेष डिजिटल पहल है जिसका उद्देश्य राज्य के सभी किसानों को एक केंद्रीकृत और पारदर्शी प्रणाली से जोड़ना है।
यह पोर्टल किसानों की व्यक्तिगत, कृषि और बैंक संबंधी जानकारियों को एक जगह एकत्र कर उन्हें सरकार की विभिन्न योजनाओं से जोड़ने में मदद करता है।
इस पोर्टल के माध्यम से किसानों की पहचान को डिजिटली रजिस्टर किया जाता है ताकि PM Kisan Samman Nidhi जैसी योजनाओं का लाभ बिना किसी देरी और बाधा के सीधे किसानों तक पहुँच सके।
सरकार द्वारा कृषि से जुड़ी सभी योजनाओं और सुविधाओं का लाभ अब एक ही पोर्टल से लिया जा सकता है जिससे पारदर्शिता भी बनी रहती है।
Farmer Registry UP क्या है
Farmer Registry UP एक राज्य स्तरीय पोर्टल है जिसे उत्तर प्रदेश सरकार ने कृषि विभाग के सहयोग से शुरू किया है। इसका मुख्य उद्देश्य राज्य के हर किसान की डिजिटल पहचान तैयार करना है ताकि सरकार उन्हें सीधे योजनाओं का लाभ पहुंचा सके।
इस प्लेटफॉर्म के ज़रिए किसानों की ज़मीन, फसल, सिंचाई, खाद-बीज और खेती से जुड़ी अन्य जानकारी रिकॉर्ड की जाती है।
यह रजिस्ट्री एक तरह से डिजिटल किसान डेटाबेस है जिसे Agristack Farmer Registry UP के रूप में भी जाना जाता है। केंद्र सरकार के Agristack प्रोजेक्ट की तरह यूपी सरकार भी किसानों की एक डिजिटल प्रोफाइल तैयार कर रही है। जिससे भविष्य की सभी योजनाएं सीधे इन्हीं डाटा के आधार पर वितरित की जा सकेंगी।
इस रजिस्ट्रेशन का फायदा किसानों को कैसे मिलेगा
राज्य सरकार द्वारा किसान रजिस्ट्रेशन की यह प्रक्रिया एक बहुत ही आवश्यक कदम है जो किसानों को कई लाभ दे सकती है:
योजनाओं का सीधा लाभ – कोई भी नई सरकारी योजना हो जैसे पीएम किसान सम्मान निधि, बीमा योजना, अनुदान, फसल ऋण आदि का लाभ सीधे इसी Farmer Registry UP से जुड़े किसानों को मिलेगा।
डिजिटल प्रोफाइल तैयार – एक बार पंजीकरण हो जाने के बाद किसान की सारी खेती से जुड़ी जानकारी डिजिटल रूप में सेव हो जाती है। इससे भविष्य में योजना या सब्सिडी के लिए बार-बार दस्तावेज देने की आवश्यकता नहीं होगी।
सरकारी मदद का ट्रैक रिकॉर्ड – किसान को कब, कौन सी योजना का लाभ मिला, उसका पूरा रिकॉर्ड सरकार के पास रहेगा।
संभावित नुकसान पर बीमा लाभ – अगर फसल खराब होती है तो सरकार उसी के आधार पर बीमा लाभ सीधे दे सकती है।
Farmer Registry UP से मिलने वाले अन्य फायदे
Farmer Registry पोर्टल के माध्यम से सरकार को किसानों से संबंधित सटीक और अद्यतन डेटा प्राप्त होता है जिससे योजनाएं ज़मीनी स्तर तक असरदार तरीके से पहुँचाई जा सकती हैं। इससे किसानों को निम्नलिखित लाभ होते हैं:
- किसानों को पीएम किसान जैसी योजनाओं के तहत समय पर आर्थिक सहायता मिलती है।
- अपनी जानकारी और दस्तावेज ऑनलाइन अपडेट करने की सुविधा मिलती है जिससे रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया काफी सरल बनती है।
- योजनाओं के कार्यान्वयन में पारदर्शिता आती है जिससे भ्रष्टाचार और अनावश्यक देरी को रोका जा सकता है।
- कृषि सब्सिडी, बीमा और ऋण जैसी सुविधाओं का लाभ सीधे और सरल तरीके से किसानों को प्राप्त होता है।
- कागजी कार्रवाई कम होने से प्रोसेसिंग का समय घटता है और किसानों को समय पर सेवाएं मिलती हैं।
- राज्य सरकार को भी योजनाओं की निगरानी करने और उन्हें बेहतर बनाने में आसानी होती है।
Kisan Farmer Registry UP के लिए पात्रता
Farmer Registry UP में रजिस्ट्रेशन के लिए निम्नलिखित पात्रता होनी चाहिए:
- उत्तर प्रदेश का निवासी होना चाहिए।
- खुद की खेती योग्य ज़मीन होनी चाहिए या पट्टे पर खेती कर रहे हों।
- कृषि कार्य में सक्रिय हों।
Farmer Registry UP में रजिस्ट्रेशन कैसे करें
अगर आप उत्तर प्रदेश के किसान हैं और सरकार की योजनाओं से जुड़ना चाहते हैं तो नीचे दिए गए आसान स्टेप्स को फॉलो करके ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन कर सकते हैं:
स्टेप 1: आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं: सबसे पहले Farmer Registry UP की वेबसाइट खोलें।
स्टेप 2: रजिस्ट्रेशन फॉर्म भरें: अपने नाम, पता, बैंक खाता विवरण, जमीन की जानकारी जैसी जरूरी जानकारियां भरें।
स्टेप 3: दस्तावेज़ अपलोड करें: आधार कार्ड, राशन कार्ड, भूमि रिकॉर्ड और बैंक विवरण जैसे दस्तावेज अपलोड करें।
स्टेप 4: मोबाइल नंबर और ईमेल सत्यापन: OTP के माध्यम से मोबाइल नंबर और ईमेल की पुष्टि करें।
स्टेप 5: डेटा का वेरिफिकेशन: सरकार द्वारा भरी गई जानकारी की जांच की जाएगी।
स्टेप 6: रजिस्ट्रेशन की पुष्टि: सफल सत्यापन के बाद आपको रजिस्ट्रेशन कन्फर्मेशन प्राप्त होगा। इसके बाद आप विभिन्न योजनाओं के लिए पात्र हो जाते हैं।
UP Farmer Registry में लॉगिन कैसे करें
स्टेप 1: सबसे पहले आप पोर्टल के होम पेज पर Login या Farmer Login पर क्लिक करें।
स्टेप 2: अपना यूजर नेम और पासवर्ड दर्ज करें जो रजिस्ट्रेशन के समय बनाया गया था वो दर्ज करना होगा।
स्टेप 3: इसके बाद कैप्चा कोड भरें और यदि आवश्यक हो तो OTP से मोबाइल नंबर वेरीफाई करें।
स्टेप 4: फिर Login पर क्लिक करें और अपने प्रोफाइल, योजना की स्थिति और सेवाओं की जानकारी देखें।
Farmer Registry UP Status कैसे देखें
रजिस्ट्रेशन के बाद यह जानना जरूरी है कि आपकी एप्लिकेशन स्वीकार हुई या नहीं। इसके लिए आप नीचे दिए गए स्टेप फ़ॉलो करे।
स्टेप 1: सबसे पहले वेबसाइट पर जाएं और “रजिस्ट्रेशन स्टेटस” ऑप्शन चुनें।
स्टेप 2: अब अपने आवेदन नंबर या आधार नंबर दर्ज करें।
स्टेप 3: इसके बाद सबमिट करते ही स्क्रीन पर रजिस्ट्रेशन की स्थिति दिखाई देगी।
Farmer Registry UP जरूरी दस्तावेज़
रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया के लिए निम्नलिखित दस्तावेज़ जरूरी होते हैं
- आधार कार्ड
- मोबाइल नंबर (जो OTP प्राप्त कर सके)
- भूमि के दस्तावेज़ (अगर उपलब्ध हों)
- बैंक खाता विवरण
सहायता के लिए टोल-फ्री नंबर: यदि आपको Farmer Registry UP पोर्टल के उपयोग में किसी प्रकार की समस्या आती है तो आप 1800-180-1551 पर कॉल करके सहायता प्राप्त कर सकते हैं।
Agristack Farmer Registry UP क्या है
Agristack केंद्र सरकार का एक डिजिटल प्रोजेक्ट है जिसमें किसानों की पूरी प्रोफाइल ऑनलाइन बनाई जाती है ज़मीन, फसल, उपकरण, ऋण, बीमा, और सब्सिडी जैसी सभी जानकारी एक ही प्लेटफॉर्म पर पंजीकृत होती है।
उत्तर प्रदेश सरकार भी इसी प्रणाली के आधार पर Agristack Farmer Registry UP तैयार कर रही है। इसका उद्देश्य है कि हर किसान को एक यूनिक डिजिटल आईडी मिले जिससे उसे योजनाओं का लाभ आसानी से मिल सके।
Farmer Registry UP Last Date
वर्तमान में सरकार ने रजिस्ट्रेशन के लिए कोई अंतिम तिथि घोषित नहीं की है लेकिन यह प्रक्रिया सीमित समय के लिए भी हो सकती है। इसलिए अगर आप किसान हैं तो जल्द से जल्द पंजीकरण करा लेना ही समझदारी होगी।
अक्सर पूछे जाने वाले सवाल (FAQs)
Q 1. Farmer Registry UP में रजिस्ट्रेशन कौन करा सकता है?
Ans: उत्तर प्रदेश का कोई भी किसान जिनके पास खेती योग्य ज़मीन हो या जो खेती करते हो इस पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन कर सकता है।
Q 2. क्या किसान रजिस्ट्रेशन के लिए कोई शुल्क देना होता है?
Ans: नहीं, Farmer Registry UP में पंजीकरण पूरी तरह निशुल्क है।
Q 3. रजिस्ट्रेशन की स्थिति (status) कैसे चेक करें?
Ans: आप (आधिकारिक वेबसाइट) पर जाकर आवेदन या आधार नंबर डालकर अपना स्टेटस देख सकते हैं।
Q 4. अगर OTP नहीं आए तो क्या करें?
Ans: थोड़ा इंतजार करें या दोबारा प्रयास करें। नेटवर्क दिक्कत होने पर OTP आने में समय लग सकता है।
Q 5. इस रजिस्ट्री से क्या फायदा मिलेगा?
Ans: किसानों को सरकारी योजनाओं, सब्सिडी और बीमा का लाभ सीधे मिलेगा और प्रोफाइल पूरी तरह डिजिटल हो जाएगी।
Farmer Registry UP Important Link
आधिकारिक वेबसाइट: यहाँ क्लिक करें