Kisan credit card: किसान क्रेडिट कार्ड क्या है जाने योग्यता, आवेदन प्रक्रिया और जरूरी दस्तावेज

Kisan credit card: खेती के समय पैसों की कमी किसानों के लिए सबसे बड़ी चुनौतियों में से एक होती है। कभी बीज खरीदने के लिए तो कभी खाद या सिंचाई के लिए हर कदम पर पैसों की जरूरत होती है।

कई बार खेती से जुडी चीज़ वस्तु खरीदने के लिए किसान भाईओं के पास पैसा नही होता है। इस परिस्थति में किसान क्रेडिट कार्ड योजना किसान के लिए किसी वरदान से कम नही है। जिसे KCC के नाम से भी जाना जाता है।

किसान क्रेडिट कार्ड भारत सरकार के द्वारा चलाई जा रही है इस योजना के तहत कम ब्याजदर पर किसानों को लोन प्रदान की जाती है। लेकिन अधिकतर लोग आज भी kisan credit card yojana के बारे में नही जानते है। यदि आप भी kisan credit card scheme (KCC) के बारे में नही जानते है तो आइये हम आपको इस बारे में विस्तार से जानकारी देते है।

सरकार ने किसानों की जरूरतों को ध्यान में रखते हुए ये स्कीम शुरू की थी ताकि किसानों को साहूकारों या बैंकों के जटिल प्रोसेस से गुजरना न पड़े और उन्हें सीधे मदद मिल सके।

आइए इस आर्टिकल में जानते हैं कि kisan credit card क्या है, इसके फायदे, कैसे आवेदन करें, ब्याज दर, स्थिति कैसे चेक करें।

Kisan credit card Overview

जानकारीविवरण
योजना का नामकिसान क्रेडिट कार्ड (KCC)
शुरुआत कब हुईवर्ष 1998 (NABARD के सहयोग से)
योजना का उद्देश्यकिसानों को खेती के लिए कम ब्याज पर लोन देना
अधिकतम लोन राशि₹1.60 लाख क्रेडिट कार्ड (कुल नगद में ₹3 लाख तक)
ब्याज दर4% (समय पर भुगतान पर), अधिकतम 7%
आवेदन कैसे करेंऑनलाइन व ऑफलाइन दोनों माध्यम से
ऑफिशियल वेबसाइटpmkisan.gov.in
जरूरी दस्तावेजपहचान पत्र, जमीन के कागज, बैंक पासबुक आदि

pm kisan credit card कार्ड क्या होता है

किसान क्रेडिट कार्ड योजना (KCC) को साल 1998 में नेशनल बैंक फॉर एग्रीकल्चर एंड रूरल डेवलपमेंट (NABARD) की मदद से शुरू किया गया था। इसका मकसद किसानों को खेती और उससे जुड़े कार्यों के लिए सस्ती दर पर लोन उपलब्ध कराना है।

अब तो ये योजना PM Kisan Credit Card के तहत भी जोड़ी गई है यानी जो किसान पहले से पीएम किसान सम्मान निधि योजना के लाभार्थी हैं उन्हें pm kisan credit card का फायदा भी मिलेगा।

किसान क्रेडिट कार्ड के फायदे – PM Kisan Credit Card Benefits

PM Kisan Credit Card Benefits के बारे में हमने नीचे जानकारी दी है।

  • कम ब्याज दर पर लोन मिलता है।
  • एक बार कार्ड मिलने के बाद कई बार उपयोग किया जा सकता है।
  • खेती के अलावा पशुपालन, मछली पालन जैसे कार्यों के लिए भी मिल लोन सकता है।
  • समय पर भुगतान करने पर ब्याज में अतिरिक्त छूट मिलती है
  • kisan credit card scheme किसानों को आत्मनिर्भर बनाती है

किसान क्रेडिट कार्ड कौन ले सकता है

Kisan Credit Card लेने की बात की जाए तो खेती करने वाले किसान इस योजना का लाभ ले सकते है। इसके अलावा बटाईदार किसान जो जमीन किराए पर लेकर खेती करते हैं ऐसे किसानों को भी kisan credit card scheme का लाभ मिलता है। इसके अलावा मछली पालक, पशुपालक और डेयरी किसान भी KCC scheme का लाभ उठा सकते है।

पीएम किसान क्रेडिट कार्ड के लिए जरूरी दस्तावेज – PM Kisan Credit Card Important Document

kisan credit card online apply करते समय या बैंक जाकर आवेदन करते समय ये दस्तावेज जरूरी होते हैं:

  • पहचान पत्र (आधार कार्ड, वोटर कार्ड आदि)
  • जमीन के कागजात या लीज पेपर
  • पासपोर्ट साइज फोटो
  • बैंक पासबुक की कॉपी
  • पीएम किसान रजिस्ट्रेशन नंबर (अगर आप लाभार्थी हैं)

पीएम किसान क्रेडिट कार्ड ऑनलाइन अप्लाई – PM Kisan credit card online apply

पीएम किसान क्रेडिट कार्ड के लिए आपको कही जाने की जरूरत नही है। आप घर बैठे pm kisan credit card online apply कर सकते है। pm kisan credit card online apply स्टेप बाय स्टेप जानकारी हमने नीचे दी है।

स्टेप 1: सबसे पहले आपको kisan credit card official website पर जाना है।

स्टेप 2: इसके बाद होमपेज पर KCC Form के विकल्प पर क्लिक करें।

स्टेप 3: अब फॉर्म डाउनलोड करें और पूरी जानकारी भरें।

स्टेप 4: इसके बाद अंत में इसे अपने नजदीकी बैंक में जमा करें।

पीएम किसान क्रेडिट कार्ड ऑफलाइन अप्लाई – PM Kisan credit card Offline apply

pm kisan credit card Offline apply के लिए नीचे बताये गए स्टेप फ़ॉलो करें।

स्टेप 1: अपने नजदीकी किसी भी सरकारी बैंक (SBI, PNB, BOI आदि) में जाएं।

स्टेप 2: मौजूद अधिकारी से से kisan credit card yojana का फॉर्म लें।

स्टेप 3: अब फॉर्म भरें और जरूरी दस्तावेज जमा करें। कुछ जरूरी दस्तावेज के बारे में हमने ऊपर जानकारी दी है।

स्टेप 5: अब बैंक वेरिफिकेशन के बाद कार्ड जारी कर देगा।

किसान क्रेडिट कार्ड पर कितना ब्याज लगता है – Kisan credit card interest rate

अगर आप समय पर कर्ज चुकाते हैं तो आपको सिर्फ 4% तक की ब्याज दर में ही लोन मिल सकता है। लेकिन अगर आप समय से भुगतान नहीं करते तो kisan credit card interest rate बढ़कर 7% तक भी जा सकती है। यही कारण है कि समय पर लोन चुकाना बेहद जरूरी है।

pm kisan credit card online apply करने के बाद किसान को खेती की जरूरत के अनुसार 1।60 लाख रुपये तक का लोन मिल सकता है। कई मामलो में यह राशि 3 लाख रुपये तक भी बढ़ सकती है।

किसान क्रेडिट कार्ड का स्टेटस कैसे चेक करें – Kisan credit card status

अगर आपने आवेदन कर दिया है और जानना चाहते हैं कि आपका कार्ड बना या नहीं तो आप आसानी से kisan credit card status चेक कर सकते हैं। 

इसके लिए आपको संबंधित बैंक की वेबसाइट पर जाना है। इसके बाद अपना आवेदन संख्या दर्ज करनी है। इसके बाद सबमिट पर क्लिक करते ही कार्ड की स्थिति स्क्रीन पर जारी हो जाएगी।

यदि आप ऑनलाइन kisan credit card status चेक नही कर पा रहे है तो फिर बैंक जाकर भी जानकारी ले सकते हैं।

Kisan credit card official website कौन सी है

अगर आप ऑनलाइन आवेदन करना चाहते हैं तो आप https://pmkisan.gov.in या https://dfslkcc.in जैसी आधिकारिक वेबसाइट पर जा सकते हैं। यहाँ से आप pm kisan credit card online apply की प्रक्रिया शुरू कर सकते हैं।

किन बैंकों से ले सकते हैं Kisan credit card yojana का लाभ

भारत में लगभग सभी सरकारी और सहकारी बैंक kisan credit card yojana के तहत लोन देते हैं:

  • स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (SBI)
  • पंजाब नेशनल बैंक (PNB)
  • बैंक ऑफ इंडिया (BOI)
  • ग्रामीण बैंक
  • कोऑपरेटिव बैंक

निष्कर्ष

kisan credit card yojana सिर्फ एक लोन स्कीम नहीं है यह एक ऐसा जरिया है जिससे किसान बिना किसी चिंता के खेती कर सकते हैं। समय पर पैसे की उपलब्धता और आसान भुगतान विकल्प किसानों के लिए इसे बेहद उपयोगी बनाते हैं।

अगर आप अब तक इससे वंचित हैं तो जल्दी से आवेदन करें और इस योजना का लाभ उठाएं। अगर आपको ये जानकारी उपयोगी लगी हो तो इसे दूसरे किसानों तक जरूर पहुंचाएं।

FAQ (अक्सर पूछे जाने वाले सवाल)

Q 1. किसान क्रेडिट कार्ड क्या होता है?

उत्तर: यह एक ऐसी योजना है जिसमें किसानों को खेती से जुड़ी जरूरतों के लिए कम ब्याज पर कर्ज दिया जाता है।

Q 2. pm kisan credit card के लिए कौन आवेदन कर सकता है?

उत्तर: जो किसान पहले से पीएम किसान सम्मान निधि योजना के लाभार्थी हैं, वे इस कार्ड के लिए पात्र हैं।

Q 3. किसान क्रेडिट कार्ड ऑनलाइन कैसे अप्लाई करें?

उत्तर: pmkisan.gov.in वेबसाइट से फॉर्म डाउनलोड करके भरें और अपने बैंक में जमा करें।

Q 4. kisan credit card status कैसे चेक करें?

उत्तर: आप संबंधित बैंक की वेबसाइट पर जाकर या बैंक में विजिट करके अपना आवेदन स्टेटस देख सकते हैं।

Q 5. kisan credit card interest rate कितनी होती है?

उत्तर: समय पर भुगतान करने पर ब्याज दर सिर्फ 4% तक होती है देर करने पर यह बढ़कर 7% तक हो सकती है।

Photo of author
My name is Jitendra Saini, I'm a blogger since 2019. I'm a expert Writer and Researcher in various fields like Govt Jobs, Govt Schemes, Trending aspects of society, Finance, Development, etc.. I have worked on so many websites as a Content writer like NaukriHelp, Appno rojgar, Rojgar Bulletin etc. I always try to Deliver best and true information to my Audience.

Leave a Comment